बांकुड़ा में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार

बांकुड़ा में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार

बांकुड़ा(तारकेश्वर राय ): गुप्त सूचना के आधार पर बांकुड़ा थाना पुलिस ने कबरडांगा इलाके में बड़ी छापेमारी कर नशे के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है। एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, डीएसपी (डी एंड टी) और आईसी बांकुड़ा की मौजूदगी में आरोपी के घर समेत तीन ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान पुलिस ने 375 बोतल कोडीन युक्त प्रतिबंधित SUFCOP-T कफ सिरप और 1375 ग्राम गांजा बरामद किया है। मौके से शेख असलम और शेख राजू नामक दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ बांकुड़ा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस का मानना है कि यह खेप युवाओं में नशे के लिए सप्लाई की जानी थी। इस बड़ी कार्रवाई से इलाके में सक्रिय नशे के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है, वहीं पुलिस का कहना है कि इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और जल्द ही और बड़े खुलासे हो सकते हैं।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0